{"_id":"22-65452","slug":"Mandi-65452-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध शराब बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध शराब बरामद की
Mandi
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। पुलिस ने दीपावली के दौरान शराब माफिया को लेकर छेड़े अभियान में पिछले दो दिन में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों को अवैध शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन शराब तस्करों से विभिन्न मामलों में 30740 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने जंजैहली, तुंगाधार, थुनाग, लंबाथाच, बाग और डुगराईं में गश्त के दौरान शराब बरामद की। पुलिस की इस ताबड़तोड़ छापामारी से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। गोहर पुलिस थाना प्रभारी नवीन झालटा और जंजैहली पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई जीत सिंह की अगुवाई में गोहर पुलिस ने दीपावली के बाद दो दिनों में यह सफलता हासिल की। पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत तीन महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ अलग अलग मामले बनाकर केस दर्ज किया है तथा छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब के सैंपल भर लिए हैं तथा इन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसपी मंडी मोहित चावला ने बताया कि मंडी जिले में अवैध शराब की तस्करी करने वालों को कतई भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन