फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तीस दमकल कर्मियों के हवाले दारोमदार

तीस दमकल कर्मियों के हवाले दारोमदार

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी। दीपावली पर्व को लेकर दमकल विभाग ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस त्योहार के मद्देनजर सभी दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दीपावली की रात्रि को सभी दमकल कर्मी आपात सेवा के दौरान मौजूद होंगे। त्योहार के दौरान 30 दमकल कर्मियों पर जिले की 10 लाख आबादी का दारोमदार होगा। जिले के जोगिंद्रनगर में ही फायर टेंडर उपलब्ध हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी जगह में दमकल विभाग की कोई टीम नहीं है। मंडी शहर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दमकल विभाग की टीम भीड़भाड़ वाले स्थानों में मौजूद रहेगी। मंडी के पड्डल व सेरी बाजार में दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। दीपावली की रात्रि पटाखों के कारण आग लगने का खतरा बना रहता है। इससे निपटने के लिए दमकल विभाग की टीम शहर में सक्रिय रहेगी। दमकल विभाग में मौजूदा समय में एक एसटीओ, तीन लीडिंग फायरमैन, 13 फायरमैन, आठ ड्राइवर, छह गृहशमक शामिल हैं। दमकल विभाग के पास वर्तमान में दो टैंक, एक क्यूवीआर और तीन फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए दमकल विभाग ने शहर के सभी 84 वाटर हाइड्रेंट चेक कर लिए हैं। इधर, दमकल विभाग के स्टेशन फायर आफिसर संत राम ने बताया कि सभी दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विभाग किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed