फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   खाद्य सामग्रियों और व्हीसकी के सैंपल भरे

खाद्य सामग्रियों और व्हीसकी के सैंपल भरे

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सामग्रियों और व्हीसकी के सैंपल भरे
विज्ञापन

मंडी। स्वास्थ्य विभाग की टीम त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सक्रिय हो गई है। वीरवार को टीम ने जोगेंद्रनगर के द्रुब्बल और लडभड़ोल में दबिश देकर छह खाद्य सामग्रियों व दो व्हीसकी के दो सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट फूड टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा। कार्रवाई की भनक लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके भारद्वाज व एफएसओ मंडी एलडी ठाकुर ने द्रुब्बल में एक दुकान से शक के आधार पर अमृतसरी बड़ियां, वनस्पति और हल्दी पाउडर का एक-एक सैंपल भरा। वहीं, निरीक्षण के दौरान द्र्रुब्बल में ही शक के आधार पर लाल मिर्च पाउडर, बेसन और बबलगम का सैंपल भरा। इस दौरान उन्होंने द्रुब्बल में कोटपा की धारा छह के तहत उल्लंघन करने पर एक दुकानदार का चालान कर 200 रुपये वसूला।
विज्ञापन

निरीक्षण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीम ने लडभड़ोल में छापामारी कर शक के आधार पर व्हीस्की के दो सैंपल भरे। यहां टीम ने कोटपा उल्लंघन पर एक व्यक्ति का चालान कर 200 रुपये जुर्माना ठोका। वहीं, जोगेंद्रनगर के समीप एनएच पर तंबाकू उत्पाद का प्रत्यक्ष विज्ञापन का एक बोर्ड भी टीम ने हटवाया। त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व मंडी शहर में शक के आधार पर पांच खाद्य सामग्रियों के सैंपल भी भरे हैं। वहीं इस संबंध में एफएसओ मंडी एलडी ठाकुर ने बताया कि छह खाद्य सामग्रियों व दो व्हीस्की के सैंपल भरे गए हैं। लैब रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी है। उपभोक्ता त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयां देख परख कर ही लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed