{"_id":"22-58564","slug":"Mandi-58564-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पिकनिक मनाने आती हैं प्रतिभा : जंबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पिकनिक मनाने आती हैं प्रतिभा : जंबाल
Mandi
Updated Tue, 15 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के सुंदरनगर के जिला अध्यक्ष राकेश जंबाल ने लोगों से आह्वान किया है कि वह यूपीए सरकार के शासनकाल में बढ़ी महंगाई और भ्रष्टाचार से निजात पाना चाहते हैं, तो केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को सत्ता में लाएं। इसके लिए उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को जीत दिलाकर संसद में पहुंचाना होगा। सोमवार को सुंदरनगर में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में राकेश जंबाल ने करीब एक दर्जन जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भी यहां से कांग्रेस जीती है सांसद के दर्शन भी लोगों को नहीं हो पाते। मंडी में तो केवल पिकनिक मनाने के लिए आती रही हैं। जहां पर उनके चाटुकार उन्हें घेरे रहते हैं।
विज्ञापन