{"_id":"22-57370","slug":"Mandi-57370-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद संतोष कुमार पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद संतोष कुमार पंचतत्व में विलीन
Mandi
Updated Sat, 15 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शहीद संतोष कुमार पंचतत्व में विलीन
कोटली (मंडी)। मणिपुर में नागा हॉस्टाइल हमले में शहीद तुंगलघाटी के वीर सुपूत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। शहीद सैनिक को सैकड़ों नम आंखों ने भावभिनी विदाई दी। पैतृक गांव में शहीद संतोष कुमार गुमरा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई एवं श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायतीराज मंत्री सहित राजनीतिक दलाें के अन्य लोग भी काफी संख्या में मौजूद रहे।
शहीद संतोष कुमार (30) आसाम राइफल में तैनात थे। गत 11 मार्च को नागा हॉस्टाइल हमले में उनकी जान चली गई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बदेहड़ लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया। देश के लिए कुर्बान बीर सैनिक संतोष को अंतिम विदाई देने के लिए लोगाें की भीड़ उमड़ पड़ी। आसाम राइफल्स की ओर से शव के साथ आए सूबेदार अनिल की उपस्थिति में पालमपुर से कर्नल वी सैणी की अगुवाई में गोरखा बटालियन ने शहीद सैनिक को सलामी दी। इस दौरान प्रशासन की ओर से उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी शुभकरण सिंह और नायब तहसीलदार कोटली मित्रदेव के अलावा पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, प्रवीण शर्मा, सदर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया, स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम कुमारी, ग्राम पंचायत कोटली के प्रधान चमन लाल, खलाणु के पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, तुंगल स्पोर्टस क्लब के प्रधान जोध सिंह, प्रेस क्लब कोटली के उपाध्यक्ष अरूण कुमार, बृजलाल आदि ने भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर शहीद सैनिक को श्रद्घांजलि भेंट की। लोगों ने शहीद संतोष कुमार अमर रहे के नारे भी लगाए। शहीद के चार वर्षीय पुत्र साहिल ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं उपायुक्त मंडी देवेश कुमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।