{"_id":"22-38801","slug":"Mandi-38801-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद सदस्य संत राम पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद सदस्य संत राम पर केस
Mandi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने एक दलित की शिकायत पर कांग्रेस नेता एवं ध्वाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य संत राम के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी अजय राणा को सौंपा है।
ध्वाल पंचायत के खुराहल निवासी हेम सिंह ने जिला परिषद सदस्य संतराम पर चुनाव प्रचार के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। संतराम चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट की अपील करने हेम सिंह के घर गए थे। वहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि संतराम ने तैश में आकर हेम सिंह को जातिसूचक शब्दों से पुकारा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने जिला परिषद सदस्य संतराम के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।