{"_id":"29829","slug":"Mandi-29829-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराज में चिकित्सकों सहित 54 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराज में चिकित्सकों सहित 54 पद रिक्त
Mandi
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 54 पद रिक्त चल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। कई जगहों पर करीब एक दशक से ये पद रिक्त हैं। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल करना मुश्किल हो रहा है। वहीं पर ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन से की ओर से आने वाली दवाइयों और लाखों रुपये की ग्रांट के खर्चे पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। विभाग से मिली सूचना के अनुसार सराज क्षेत्र में चिकित्सकों से लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 54 पद खाली पड़े हैं। धरवाड़थाच में पिछले 15 सालों से कोई मेल हेल्थ वर्कर नहीं है। वहीं वर्तमान में कोई फिमेल हेल्थ वर्कर भी यहां नहीं है। गत में पिछले 12 साल से कोई फिमेल हैल्थ वर्कर नहीं है। वहीं पिछले 4 सालों से मेल हेल्थ वर्कर का पद भी रिक्त चल रहा है। क्षेत्र के ब्रेऊगी, सिरधारी, कल्हणी, कांढी खडुल स्वास्थ्य केंद्रों में पिछले 11 साल से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पद खाली हैं। जुडाश में मेल हेल्थ वर्कर का पद 11 सालों से और फिमेल हेल्थ वर्कर का पद 3 सालों से खाली हैं।
विभागीय रिकार्ड के अनुसार खुनाची में भी मेल और फिमेल दोनों ही पद 11 सालों से खाली हैं। शिवाकुठेहड़ में मेल हैल्थ वर्कर11 सालों से और फिमेल एक साल से, सोमनाचन में मेल 10 सालों से, सुरागी में मेल 5 सालों से, डिडर में मेल 4 सालों से और फिमेल 3 सालों से, झुगांड में मेल 6 सालों से, विजैहल, सलोट, शंकरदेहरा में मेल 3 साल से, देवधार में 2 साल से और जरेहड में एक साल से मेल हेल्थ वर्कर के पद खाली हैं। क्षेत्र के जंजैहली में पांच पद, पीएचसी थुनाग और बालीचौकी में दो-दो पद, थाची में 3 पद, खुहण में दो और गाडागुसैणी में 3 पद खाली पड़े हैं।
आरटीआई एक्टिविस्ट संत राम ने बताया कि इन खाली पदों से जनता को मिलने वाली दवाओं और विभिन्न ग्रांटों के खर्च करने पर भी सवालिया निशान लग गया है। अगर शीघ्र ही इन रिक्त पदों को भरा न गया तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा।