{"_id":"29709","slug":"Mandi-29709-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग को जिला बनाने की मांग गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग को जिला बनाने की मांग गरमाई
Mandi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नए जिलों के निर्माण में दुर्गम क्षेत्र की अनुशंसा पर करसोग वासियों ने करसोग को जिला बनाने की मांग उठाई है। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी संघ तथा स्थानीय लोगों ने करसोग को जिला बनाने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को भेजा है। इसमें भाजपा वरिष्ठ सदस्य लगनू राम, बसपा के पूर्व विस सदस्य पं. लाला राम, चुन्नी लाल, मोलादत्त, रोशन लाल, मतीधर, दिला राम, भूषण, श्याम लाल आदि ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया है कि पहले भी करसोग में एडीसी बैठाया गया था।
प्रस्ताव में कहा गया है कि जिला बनने पर उच्च विभागों के लिए पर्याप्त स्थान भी यहां उपलब्ध है। इसके अलावा इस मुद्दे को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ स्थानीय इकाई की बैठक प्रधान तेजराम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासंघ के सदस्यों ने भी करसोग को जिला बनाने की एकजुट मांग रखी। तेजराम वर्मा ने कहा कि करसोग विस क्षेत्र से जिला तथा राज्य मुख्यालय के लिए राष्टीय उच्च मार्ग तक नहीं है। डेढ़ लाख की आबादी को मुख्यालयों में काम पड़ने पर बरसात तथा बर्फबारी के दिनों में दिक्कतों से जूझना पड़ता है। ऐसे में करसोग को जिला बनाना बेहद जरूरी है। जिला की मांग को लेकर करसोग कर्मचारी तथा स्थानीय जनता एकजुट है। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में करसोग को जिला बनाने की मुख्यमंत्री से मांग की है।
इस अवसर पर उपप्रधान हरवेयर सिंह, नत्था सिंह, गुलाब सिंह, रूपलाल, महेंद्र गोस्वामी, बालक राम, चुनी लाल, राम लाल, हंसराज वर्मा, ताराचंद, सरन दास आदि भी मौजूद थे।