{"_id":"5cbdf801bdec22140966fcf7","slug":"91555953665-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले की चार बेटियों ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले की चार बेटियों ने किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो की वार्षिक परीक्षा परिणामों में मंडी जिले में भारी भरकम फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों के विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से पीछे रहे हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में जहां टाप टेन में शामिल चारों विद्यार्थी निजी स्कूलों के थे, वहीं सोमवार को घोषित परिणामों में चार में से तीन छात्राएं सरकारी और एक छात्रा निजी स्कूल से है, जो दसवें स्थान पर रही है। इस बार भी बोर्ड की परीक्षाओं में बेटियों का ही दबदबा रहा है।
जिला मंडी में टाप टेन में सबसे आगे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर, सरकाघाट स्कूल की छात्रा शुभांगिनी पुत्री संजय सिंह हैं। साइंस में शुभांगिनी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेशभर में टॉप टेन में तीसरा स्थान हासिल किया है। आर्ट्स में दो बेटियों ने टॉप टेन में स्थान पाया है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरल, सुंदरनगर की उषा कुमारी पुत्री सुरेंद्र कुमार ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉप टेन में 6वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की तमन्ना ठाकुर पुत्री जोगिंद्र ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर नौवां स्थान हासिल किया है।
निजी स्कूल की एकमात्र छात्रा कॉमर्स संकाय से है। करसोग के रूट मॉडल स्कूल की छात्रा अंजलि ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवां स्थान हासिल किया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूल निजी क्षेत्र के स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई का माहौल दिया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि मंडी जिले में इस दफा चार में से तीन टॉपर सरकारी स्कूलों से हैं। उन्होंने इसके लिए सरकारी स्कूलों के स्टाफ को बधाई है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन
000