फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एमसीआई ने जांचा नेरचौक मेडिकल कॉलेज-स्वास्थ्य केंद्र, जताई असंतुष्टि

एमसीआई ने जांचा नेरचौक मेडिकल कॉलेज-स्वास्थ्य केंद्र, जताई असंतुष्टि

Thu, 11 Apr 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
एमसीआई ने जांचा नेरचौक मेडिकल कॉलेज-स्वास्थ्य केंद्र, जताई असंतुष्टि
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एमबीबीएस का तीसरा बैच शुरू करने को लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने वीरवार को निरीक्षण किया। अचानक कॉलेज में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने तीसरे बैच के लिए कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और फैकल्टी की जांच की। एमसीआई टीम ने मेडिकल कॉलेज के साथ अटैच किए गए ग्रामीण और शहरी हेल्थ सेंटरों का रिकॉर्ड भी जांचा। सूत्रों के अनुसार कुछ व्यवस्थाओं को लेकर एमसीआई की टीम असंतुष्ट दिखी। एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज में तैनात फैकल्टी को अपने समक्ष बुलाकर उनकी उपस्थिति को दर्ज किया। मेडिकल कॉलेज में तीसरे बैच के लिए कम से कम 300 बिस्तरों का अस्पताल और उसमें लगभग 4 ऑपरेशन थियेटर एमसीआई के नियमों के तहत जरूरी हैं, इनकी भी जांच की। एमसीआई की टीम डॉ. रितेश, डॉ. गरिमा और डा.ॅ गजानंद नायक शामिल रहे।
विज्ञापन

...
अस्पताल का भी निरीक्षण किया
मेडिकल कॉलेज पहुंची टीम ने एमबीबीएस का थर्ड बैच शुरू करने को लेकर कॉलेज के लिए बनाए गए 550 बिस्तरों वाले अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, डेली ओपीडी, विभिन्न लैब, विभिन्न विभागों के वार्ड, ओटी इत्यादि की जांच की। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध करवाई गई विभिन्न सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन

....
प्रबंधन की तैयारियां पूरी
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तीसरे बैच के दाखिले की तैयारी पूरी हो चुकी है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से तीसरे बैच को बैठाने के लिए जरूरी कवायद पहले से छेड़ी हुई है। दाखिले की सामग्री, उचित स्थान तथा संस्थागत ढांचा कॉलेज के पास मौजूद है। मेडिकल कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एमसीआई की टीम ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद ही तीसरा बैच शुरू किया जाएगा। अगर एमसीआइ टीम को कोई खामी नजर आती है तो उसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed