{"_id":"5bc76f13bdec22698b7fc522","slug":"91539796755-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द से कराह रहे मरीज के बेटे को चिकित्सक ने मार दिए चांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्द से कराह रहे मरीज के बेटे को चिकित्सक ने मार दिए चांटे
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में एक चिकित्सक ने अमानवीय संवेदनाओं को दर्शा कर मरीज के साथ आए तीमारदार को चांटे जड़ दिए। पीड़ित का कसूर इतना था कि उसने दर्द से कराह रहे पिता का चेकअप करने की गुहार लगाई थी। मारपीट का यह मामला बुधवार को पेश आया। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर छानबीन की गुहार लगाई है।
बुधवार दोपहर के समय हारगुनैन पंचायत के गांव हराबाग के सुरेंद्र पाल अपनी पिता भगत राम को इलाज के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल लाए। पिता दर्द से कराह रहे थे। उसने पर्ची बनाकर डॉक्टर से जल्द चेकअप करने की गुहार लगाई। डॉक्टर ने कहा कि ज्यादा गंभीर हैं तो आपातकालीन में दिखाएं। इस पर सुरेंद्रपाल ने डॉक्टर से बार-बार चेकअप की गुहार लगाई तो डॉक्टर ने उठकर उसे चांटे जड़ दिए। सुरेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि उक्त चिकित्सक ने साथ आए अन्य तीमारदारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को खबर मिली तो बात बिगड़ते देख बुजुर्ग को आनन-फानन में दाखिल करके उसका उपचार किया गया। पीड़ित ने पुलिस में दर्ज शिकायत में न्याय ही गुहार लगाई है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल मनवीर कर रहे हैं। इससे पहले जिले के अन्य अस्पतालों में भी तीमारदारों के साथ डॉक्टरों और नर्सों के अभद्र व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
.....
युवक ने दिखाई धौंस : एसएमओ
एसएमओ जितेंद्र चौहान ने कहा कि बुजुर्ग का तीमारदार अंदर घुस आया। उसे इमरजेंसी में दिखाने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गया तथा डॉक्टर से बदतमीजी की। कहा कि मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। रोगी का ब्लड प्रेशर बढ़ा था, उसे अस्पताल में दाखिल किया गया है।
00