फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरोट बांध के छह गेट खोले, नदी-नाले उफान पर

बरोट बांध के छह गेट खोले, नदी-नाले उफान पर

Thu, 28 Jun 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
बरोट बांध के छह गेट खोले, नदी-नाले उफान पर
- फोटो : अमर उजाला
मंडी/बरोट/नेरचौक। जिलाभर में मानसून दस्तक दे चुकी है। यहां के लगभग सभी क्षेत्रों में जोरदार बारिश ने तपती जमीन को शांत कर लोगों को राहत दिलाई है। वहीं बारिश से नदी-नालों में पानी उफान पर है। बरोट बांध में पानी खतरे के बिंदु तक पहुंच चुका है। इसके आठ में से छह गेट खोल दिए गए हैं। वहीं सिल्ट के चलते यहां भी बिजली उत्पादन पर खतरा मंडरा रहा है। दूसरी तरफ किसानों और बागवानों के चेहरे चहके हुए हैं। अच्छी बारिश के चलते धान के लिए खेतों को तैयार करने का काम शुरू हो गया है। गोर हो कि मंडी के सभी प्रमुख क्षेत्रों सुंदरनगर, धर्मपुर, सरकाघाट, सराज, नाचन, बल्ह आदि में बारिश का क्रम जारी है। बुधवार रात को सभी क्षेत्रों में जोरदार बारिश होने के चलते जहां तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन

उधर, बल्ह क्षेत्र के किसानों पूर्ण चंद, जीत राम, हंसराज, गीता देवी, मीना देवी, शिवानी, ईशा हेमराज, संतराम, देवी राम, दयाल राम, बंटी, कमलेश, राकेश, प्यारू, रमेश कुमार, गोबिंद राम आदि ने बताया कि यह बारिश धान की बिजाई के लिए उपयुक्त है इसलिए हमने बिजाई का काम शुरू कर दिया है। यदि मानसून चरम पर रहा तो धान की बंपर पैदावार होगी। गौर हो कि बल्ह में धान की सबसे अधिक खेती की जाती है। जोरदार बारिश होने के चलते यहां के किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई हैं। उन्होंने अब धान की बिजाई शुरू कर दी है। वीरवार को बल्ह घाटी के लोग खेतों में उतर गए हैं और किसानों ने धान बीजने का काम जोर शोर से शुरू कर दिया है। हालांकि, कई स्थानों पर अभी धान की बिजाई के लिए उपयुक्त बारिश नहीं हो पाई है, लेकिन आने वाले दिनों में तेज बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed