{"_id":"5a843dc24f1c1b92268ba201","slug":"91518616002-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के समीप ढांक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के समीप ढांक से गिरकर महिला की मौत
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के समीप ढांक से गिरकर घायल महिला की मौत
सिर पर अधिक चोट लगने के कारण पीजीआई में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कुन्नू के सरी गांव में अधेड़ उम्र की विधवा महिला की घर के समीप ढांक से गिरने से मौत हो गई। महिला आईआरडीपी परिवार से संबंध रखती थी। जानकारी के मुताबिक चंदी देवी पत्नी स्वर्गीय मंगल सिंह दो दिन पहले घर के समीप काम कर रही थी कि अचानक उसका पांव फिसला और वह ढांक से गिर गई। महिला के सिर पर गहरी चोट लग गई। घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा और वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला को सिर पर अधिक चोट लगने के कारण पीजीआई में उसने दम तोड़ दिया। महिला निर्धन परिवार से है। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांग है। गरीब महिला मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही थी। तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे पर विधायक जवाहर ठाकुर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान प्रेम सिंह प्रीतू, उपप्रधान हरदेव सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप, पूर्व उपप्रधान मिलखी राम, भाजपा कार्यकर्ता जय सिंह राणा ने गहरा दुख प्रकट किया है। पंचायत प्रधान प्रेम सिंह प्रीतू ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि महिला के परिवार को हर संभव आर्थिक मदद दी जाए।