फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सजा गया देव समागम, 150 के करीब देवी-देवताओं के रथ मंडी पहुंचे

सजा गया देव समागम, 150 के करीब देवी-देवताओं के रथ मंडी पहुंचे

Wed, 14 Feb 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सजा गया देव समागम, 150 के करीब देवी-देवताओं के रथ मंडी पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। श्रद्धा और आस्था के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2018 में देव समागम सज गया है। महापर्व के लिए छोटी काशी मंडी तैयार है। महोत्सव में देव समागम की शोभा बढ़ाने के लिए करीब डेढ़ सौ देवी-देवता मंडी पहुंच चुके हैं। बड़ा देव कमरूनाग के बाद बुधवार को देव पराशर ने भी माधोराय मंदिर में हाजिरी भरकर पर्व की शोभा बढ़ाई। एक साल बाद देवताओं के आगमन और वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से मंडी भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठी है। सोने, चांदी से तैयार देव मोहरों की सुरक्षा कड़ी रहेगी। वहीं महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में 216 देवी-देवताओं को बुलाया गया है। राज देवता माधोराय और मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद देवता अपने ठहरने वाले स्थानों पर पहुंचे। देवी-देवताओं के आगमन से मंडी भक्तिमय माहौल में लीन हो गई।
विज्ञापन


आज बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, सात दिनों तक यही रहेगी यातयात व्यवस्था
पहली व्यवस्था
12 बजे के बाद जलेब खत्म होने तक बड़े वाहनों पर पाबंदी
अधिसूचना के अनुसार 15 फरवरी से 21 फरवरी तक बाड़ीगुमाणु, बीर लाग और कोटली की तरफ जाने वाली बसें निर्धारित रूट से पूर्व की भांति नए पुल से होकर चला करेंगी तथा उनका ठहराव महामृत्युंजय मंदिर तथा स्कोडी पुल पर कुछ क्षणों के लिए रहेगा। मेले के दौरान तीन दिन निकलने वाली जलेब के समय 12 बजे के बाद जलेब खत्म होने तक बसें, ट्रैक्टर और बड़े ट्रक बाजार में नहीं आएंगे तथा उन्हें जेल रोड होते हुए वाया तल्याहड, कैहनवाल चौक होते हुए पुलघराट की ओर चलाया जाएगा। जलेब के दौरान टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड के पास सड़क पर कोई भी गाड़ी पार्क नहीं होगी।
विज्ञापन


दूसरी व्यवस्था
विक्टोरिया पुल के लिए एकतरफा वाहनों का आवागमन
सरकाघाट, रिवालसर से मंडी और वाया जेलरोड से होकर शहर में आने वाली बसें और अन्य वाहन तल्याहड़ बाईपास से होकर कैहनवाल चौक, पुलघराट से होते हुए मंडी की ओर जाएंगे तथा पुराने सुकेती पुल से पुराने बस अड्डे की ओर एक तरफ यातायात व्यवस्था रहेगी। वहीं विक्टोरिया पुल के लिए मंडी शहर से एकतरफा वाहनों का आवागमन होगा। माल वाहक वाहनों में सामान लादने और उतारने के लिए रात साढ़े दस बजे से प्रात: साढे सात बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी व्यवस्था
ऑटो और टैक्सी स्टैंड अस्थायी रूप से बंद
आईएसबीटी के पास टैक्सियों और ऑटो के लिए आवंटित पार्किंग स्थल को मेला के समय अस्थायी रूप से बंद किया गया है। पड्डल के पास पुलिस थाना की ओर केवल पड्डल निवासियों के वाहन और प्रशासन के वाहन ही मान्य होंगे। सभी पड्डल निवासियों जिनके पास अपने वाहन हैं, उनके लिए शिवरात्रि मेले के दौरान उक्त मार्ग में वाहन लाने-ले जाने के लिए विशेष पास की उपमंडलाधिकारी ना. सदर की ओर से व्यवस्था की जाएगी। 21 फरवरी को चौहटा में सभी वाहनों की आवाजाही दोपहर तक बंद रहेगी।


मेले के दौरान यहां गाड़ी करें पार्क
जिमखाना क्लब, मंडी में वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग होमगार्ड कार्यालय परिसर भ्यूली, ब्यास सदन, भ्यूली, गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा, पड्डल, गुरु गोबिंदघाट, चामुंडा माता मंदिर स्थित मोतीपुर तथा नजदीक बाईपास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हल्के और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। जबकि शाम 4 बजे के बाद सुबह 8 बजे तक आईटीआई परिसर, विजय स्कूल तथा नया बस स्टैंड पर भी हल्के दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed