फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बेहोश मिले सीआरपीएफ जवान की साल बाद मौत

बेहोश मिले सीआरपीएफ जवान की साल बाद मौत

Thu, 11 Apr 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
बेहोश मिले सीआरपीएफ जवान की साल बाद मौत
धर्मपुर (मंडी)। सीआरपीएफ में तैनात मंडी जिले के हैड कांस्टेबल इंद्र सिंह का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ वीरवार को उनके पैतृक गांव सकलाणा में किया गया। वह एक साल से दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। आठ अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरवार सुबह तिरंगे में लिपटा हुआ इंद्र सिंह का शव पैतृक गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार की रस्म अदा की गई। 19 वर्षीय बेटे अर्जुन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर सीआरपीएफ के एडिशनल कमांडेंट अनिरुद्ध प्रताप, एएसआई शिवराम चौधरी समेत 15 जवान अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा तहसीलदार धर्मपुर मनफूल सिंह, थाना प्रभारी सूरम सिंह और पुलिस टुकड़ी ने जवान को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। क्षेत्र के भारी संख्या में लोग जवान के अंतिम संस्कार में पहुंचे। सीआरपीएफ में तैनात इंद्र सिंह निवासी सकलाणा, धर्मपुर 17 अप्रैल 2018 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में बेहोशी की हालत में मिले थे। उसका इलाज छत्तीसगढ़ रायपुर एमएमआई अस्पताल में 11 माह से चल रहा था। गत माह उसे एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंद्र सिंह के निधन से इलाके में शोक की लहर है। एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान की मौत हुई है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed