फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कांग्रेस ने लोस चुनावों के लिए बनाई रणनीति

कांग्रेस ने लोस चुनावों के लिए बनाई रणनीति

Tue, 30 Oct 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोस चुनावों के लिए बनाई रणनीति
मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की बैठक गांधी भवन में हुई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की। बैठक में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी सहित विस चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे कोई भी कांग्रेस प्रत्याशी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। बैठक में हर बूथ पर 10 बूथ सहयोगी बनाने, डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान, मंडी में नवंबर माह में होने वाले संसदीय अधिवेशन की रूपरेखा, पदाधिकारियों की सक्रियता और उनके कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में प्रदेश सरकार की राजनीतिक द्वेष की भावना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने पर नीति की निंदा की गई। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा, प्रदेश सरकार का लगभग एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है, लेकिन यह कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा। मीडिया प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलजार मोहम्मद भारती, प्रदेश सचिव कृष्णपाल शर्मा, जोगिंदर गुलेरिया, संजीव गुलेरिया अजय धरवाल, प्रेम ठाकुर चंद्रमणि ठाकुर, सुमन चौधरी, जगदीश रेड्डी, अमित गुलेरिया, दर्शन ठाकुर, अजय ठाकुर, अलकनंदा, उर्मिला शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मोहनलाल ठाकुर, अनु मेहरा, नरोत्तम राम, रेशमा ठाकुर, गीता देवी, गिरधारी लाल, महेंद्र ठाकुर, आकाश शर्मा, लाभ सिंह, जसवीर सिंह, राजकुमार, अश्वनी सैनी, श्याम लाल, अमर सिंह सकलानी, रजनीश सोनी, हेम सिंह ठाकुर, विवेक सैनी, यशवंत सागर कमल, दीपक पठानिया, जगन्नाथ सकलानी, सनी ठाकुर, हेमचंद, चंद्रवीर कागरा, संजय शर्मा, सुरेश पटियाल, अनु मेहरा, रेशमा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed