फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जिलाभर में बारिश से आफत, सेब और नगदी फसलों पर मार

जिलाभर में बारिश से आफत, सेब और नगदी फसलों पर मार

Wed, 02 May 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
जिलाभर में बारिश से आफत, सेब और नगदी फसलों पर मार
मंडी। तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को प्रचंड गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन, किसानों-बागवानों पर मार पड़ी है। सेब और अन्य नगदी फसलें बर्बाद हो गई हैं। दो दिनों की कड़ी धूप से प्रचंड गर्मी के बाद बुधवार सुबह के समय मौसम ठीक था और कड़ी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा था। लेकिन, दो बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए और जमकर बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई। स्कूलों में छुट्टी के वक्त मौसम के इस मिजाज ने बच्चों को परेशानी में डाल दिया। दोपहर दो बजे घनघोर अंधेरा छा गया। तेज आंधी चलने लगी। घबराहट में अभिभावक बच्चों को लाने स्कूल पहुंच गए। कुछ स्कूली बच्चे स्कूलों में ही फंसे रहे तो कुछ ने सड़कों किनारे शरण ली। धर्मपुर, सुंदरनगर, नाचन, सराज, लडभड़ोल, जोगिंद्रनगर में दिन को ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन


बिजली और ट्रैफिक जाम बना परेशानी
मौसम के मिजाज के बीच रास्तों में ट्रैफिक थम गया। जाम लग गया। वहीं बिजली भी बाधित हो गई। दोपहर दो बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक यही आलम रहा। जहां बिजली बार-बार बाधित होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं जाम की वजह से स्कूली बच्चों और अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धर्मपुर, सुंदरनगर और गोहर की कई पंचायतों में लंबे समय तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


सेब की सेटिंग प्रभावित, नगदी पैदावार भी तबाह
मौसम की बेरुखी से सेब की सेटिंग अधिक प्रभावित हुई है। जबकि आलू, मटर, गोभी, शिमला मिर्च की पैदावार भी काफी प्रभावित हुई हैं। वहीं, बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ किसानों, बागवानों के लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हुई है। बहुत से किसानों की फसलें काटने के बाद खेतों में ही भीग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed