फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

सुंदरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Tue, 27 Mar 2018 11:06 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ध्वाल पंचायत के रोपा गांव निवासी 22 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मंगलवार सुबह युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद युवती का मंडी स्थित जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोपा निवासी युवती ने संभवत: मंगलवार सुबह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब परिजनों को इसका पता चला तो वह उसे वाहन में डाल उपचार के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के दौरान ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि युवती की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत युवती का मंडी स्थित जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed