{"_id":"5a314e854f1c1b6a118b78d1","slug":"71513180805-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के चलते बरोट में रोकी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के चलते बरोट में रोकी बसें
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और निचले क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते जहां एक ओर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। जोगिंद्रनगर से छोटा भंगाल के बरोट से आगे दूरदराज क्षेत्र में जाने वाली बस बड़ा गांव को बरोट तक ही भेजा जा रहा है और छोटा भंगाल के दूरदराज गांव लुहारड़ी जाने वाली बस लुहारड़ी तक भेजी जा रही है। लेकिन, बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए यह बस वापस रात को बरोट आ जाती है। बड़ा गांव जाने वाली बस को हिमपात के चलते बरोट तक ही भेजा जा रहा है, जिसके चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ा गांव के यात्रियों चुनीलाल, फागनुु राम, दयाल सिंह, श्याम लाल, रामसिंह, धोबीराम और जलाद सिंह का कहना है कि बड़ा गांव जाने वाली बस को बर्फ के चलते बरोट में रोक लिया जा रहा है। इससे बरोट से लगभग पंद्रह किमी दूर बड़ा गांव और इसके आसपास के इलाकों में पहुंचने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।