फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   700 gardeners in the market suffered a loss of Rs 98 lakh

Mandi News: मंडी में 700 बागवानों को 98 लाख रुपये का नुकसान

Mon, 07 Jul 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
700 gardeners in the market suffered a loss of Rs 98 lakh
ढीम कटारू पंचायत के बूंग रैलचौक में तबाही का मंजर। संवाद
मंडी। जिला मंडी में हाल ही में हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है। बागवानी विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार अब तक करीब 700 बागवानों को 98 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिला बागवानी विभाग मंडी के उपनिदेशक संजय गुप्ता ने बताया कि विभागीय कर्मचारी फील्ड में नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। नाचन, करसोग, सराज, धर्मपुर और द्रंग क्षेत्र की चौहारघाटी में 241.36 हेक्टेयर भूमि भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आकर बह गई है।
विज्ञापन

इसमें से केवल गोहर क्षेत्र में ही 21.50 हेक्टेयर भूमि पर करीब 43.50 लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। धर्मपुर उपमंडल में 24.80 हेक्टेयर भूमि पर 18.69 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि सबसे कम नुकसान जोगिंद्रनगर क्षेत्र के चौतड़ा विकास खंड में आंका गया है, जहां 32.25 हेक्टेयर भूमि पर मात्र 1.35 लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 155 हेक्टेयर भूमि पर सेब की फसल को 43.5 लाख रुपये और गुठलीदार फलों को 80 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। बारिश और भूस्खलन से खुमानी, नाशपाती, आड़ू, बादाम, चेरी व आम सहित करीब 8620 फलदार पेड़ और लगभग 1400 पौधे नष्ट हुए हैं।

जिला बागवानी विभाग के उपनिदेशक संजय गुप्ता ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नुकसान के आकलन के लिए विभाग ने कमेटियां गठित की हैं। विभाग ने सदर, धर्मपुर, सुंदरनगर, बगस्याड़ और करसोग क्षेत्रों में नुकसान के आकलन के लिए कमेटियों का गठन किया है। ये कमेटियां अपनी रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed