फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएल गुप्ता बने असहाय सेवा समिति के प्रधान

सीएल गुप्ता बने असहाय सेवा समिति के प्रधान

Sun, 28 Apr 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
सीएल गुप्ता बने असहाय सेवा समिति के प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। असहाय सेवा समिति सुंदरनगर के चुनाव रविवार को कर्नल बीएस राघवा और पदम सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुए। इसमें सीएल गुप्ता को प्रधान, केएस जम्वाल को महासचिव, खजान सिंह राघवा को वरिष्ठ उपप्रधान, जबकि मस्तराम वर्मा को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया। इधर, इससे पूर्व समिति का वार्षिक अधिवेशन महामाया पैलेस में मुख्य संरक्षक और प्रधान जनक राज सेन की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर समिति के महासचिव केएस जंवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह अग्रणी सामाजिक संस्था क्षेत्र के विभिन्न जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा मेडिकल के क्षेत्र में भरपूर सहायता कर रही है।
उन्होंने समिति द्वारा निशुल्क शव वाहन व्यवस्था को क्षेत्र के लिए बहुत लाभदायक तथा एक मील पत्थर बताया। इस व्यवस्था से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को क्षेत्रीय अस्पताल, नेरचौक मेडिकल कॉलेज तथा दिवंगत लोगों घरों से चांदपुर शमशान घाट तक ले जाने के लिए एक सुगम और निशुल्क सुविधा प्रदान करके अच्छी और उल्लेखनीय पहल की है। उन्होंने बताया समिति ने 6 विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा के लिए 1.63 लाख रुपये, सामाजिक सुरक्षा के लिए 4 परिवारों को बेटियों की शादी के लिए 87हजार रुपये और स्वास्थ्य उपचार के लिए 11 लाभार्थी परिवारों को 91 हजार रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन

अधिवेशन को गीतानंद सरस्वती महंत डोडेश्श्वर महादेव, अमरजीत सिंह प्रधान गौ सदन, पदम सिंह गुलेरिया प्रधान वृद्धाश्रम देहरी तथा जनकराज सेन मुख्य संरक्षक व प्रधान ने संबोधित किया और क्षेत्र के प्रबुद्ध दानी सज्जनों को इस पुण्य कार्य में भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीएल गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, कर्नल बीएस राघवा, नरेश बेदी, पूजा वालिया, विमला सेन, रूमा देवी, निर्मला देवी, सरोज कुमारी, दौलत राम चौहान, जोगिंदर भारद्वाज, केशवानंद कौशल, खजान सिंह, यादवेंद्र शर्मा, गोविंद सिंह तथा अरुण गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed