फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बर्फ, जनजीवन ठप

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बर्फ, जनजीवन ठप

Fri, 08 Feb 2019 10:07 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बर्फ, जनजीवन ठप
सराज के छतरी में बर्फ से ढकी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी/गोहर/बालीचौकी। जिले में भारी बर्फबारी से जनजीवन ठहर सा गया है। इस बार हिमपात ने 25 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। इतने अरसे बाद जिले के ऊपरी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। सराज, नाचन सहित इस बार मंडी, सुंदरनगर, रिवालसर, पधर, जोगिंद्रनगर आदि मैदानी क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही जोरदार बारिश ने बरसात की तरह जिले के कई स्थानों पर तबाही मचा दी है। धार्मिक स्थलों शिकारी देवी में 9, जबकि कमरूनाग में 7 फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा सुंदरनगर के मुरारी देवी और रिवालसर के नैनादेवी मंदिर में भी भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी और बारिश के चलते चलते जिले के 133 मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की 41 बसें फंसीं हैं। कई स्थानों पर छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं।
लागधार के समीप स्कूली बच्चों से भरी सरकारी बस स्किड हो गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सराज घाटी की बालीचौकी, देवधार, खलाओ, माणी, पंजाई, थाची, सोमगाड, चलौट में देर रात से बिजली बंद है। सराज और नाचन के विभिन्न क्षेत्रों में पानी के पाइप जाम होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि बिजली, सड़क, पानी समेत अन्य सुविधाएं बहाल करने में सभी विभाग जुट गए हैं। भारी बारिश के चलते औट-लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिली बिहाली के पास एक बार फिर पहाड़ी दरकने से मार्ग लंबे समय तक बंद हो गया। इसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, डीएम अमरनाथ सलारिया ने बताया कि जिले के विभिन्न रूटों पर निगम की 42 बसें फंसी हुई हैं। इसके कारण विभिन्न रूटों पर बसों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

जल्द बहाल होंगी सड़कें : केएस ठाकुर
मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग ने कहा कि जिले में अधिकतर मार्गों को बहाल किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की 82 मशीनें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। शुक्रवार शाम तक बहुत से मुख्य मार्ग बहाल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed