फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ज्यादा पैसे वसूल कर कम रेट का बिल देने पर विक्रेता को जुर्माना

ज्यादा पैसे वसूल कर कम रेट का बिल देने पर विक्रेता को जुर्माना

Fri, 28 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ज्यादा पैसे वसूल कर कम रेट का बिल देने पर विक्रेता को जुर्माना
सुंदरनगर (मंडी)। अधिक रुपये लेकर कम बिल थमाना स्कूटर विक्रेता को महंगा पड़ गया। शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने स्कूटर विक्रेता को 7305 रुपये लौटाने के साथ 10 हजार जुर्माना और 5 हजार शिकायत खर्च देने के आदेश सुनाए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजन गुप्ता और सदस्यों विभूति शर्मा व आकाश शर्मा ने उपभोक्ता की शिकायत को उचित मानते हुए यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता फोरम मंडी ने स्कूटर विक्रेता को अधिक रुपये लेकर कम का बिल थमाने पर उपभोक्ता के पक्ष में 7305 रुपये की राशि 9 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने का फैसला सुनाया है। इसके साथ उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले 10 हजार रुपये जुर्माना और 5 हजार रुपये शिकायत व्यय भी अदा करना होगा। उपभोक्ता के अधिवक्ता कीर्ति ठाकुर ने बताया कि महेश कुमार निवासी चौक डाकघर महादेव तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने फोरम में दायर शिकायत में आरोप लगाया था कि वह केशव बाइक वर्ल्ड के पास स्कूटर लेने गया था। स्कूटर खरीदते समय विक्रेता ने उपभोक्ता को पुराने स्कूटर पर 5 हजार रुपये एक्सचेंज वैल्यू के साथ-साथ नए स्कूटर की इंश्योरेंस फ्री में करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता ने नया स्कूटर 56 हजार रुपये में खरीदा। जब उपभोक्ता ने बिल मांगा तो उसे 48695 रुपयों का दिया गया। उपभोक्ता ने इसका कारण पूछा। इस पर विक्रेता ने एक अन्य नया 50395 रुपयों का बिल बनाकर उपभोक्ता को दे दिया। उन्होंने बताया कि विक्रेता ने दूसरे बिल में इंश्योरेंस की राशि भी जोड़ दी थी। कीर्ति ठाकुर ने बताया कि ऐसे में उपभोक्ता ने फोरम में शिकायत दायर की। इसे जिला उपभोक्ता फोरम मंडी ने उचित मानते हुए उपरोक्त फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed