{"_id":"6b09d8664589cc5e110f662a","slug":"grief-descends-upon-jayadevi-amidst-wedding-celebrations-mandi-news-c-90-1-mnd1021-223125-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विवाह की खुशियों के बीच जयदेवी में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विवाह की खुशियों के बीच जयदेवी में पसरा मातम
विज्ञापन
दो परिवारों के बुझ गए चिराग
निहरी के पंडार चौकी के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विजय माता-पिता का इकलौता बेटा तो पुनीत की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के निहरी क्षेत्र में पंडार चौकी के पास सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जयदेवी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। विवाह के जश्न की जगह पूरे इलाके में शोक की लहर है। हादसे में जान गंवाने वाला विजय कुमार उर्फ रिंकू (36) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जबकि पुनीत कुमार उर्फ अंकु (34) की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी।
खगराओ निवासी विजय कुमार पुत्र रामदान हादसे का शिकार हुई गाड़ी का मालिक और चालक था। उसने अभी तक शादी नहीं की थी। माता-पिता के बुढ़ापे का वही एकमात्र सहारा था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, बोडलधार निवासी पुनीत कुमार पुत्र केवल कृष्ण की मौत से उसकी पत्नी और माता-पिता बेसुध हैं। पुनीत का एक छोटा भाई भी है। डेढ़ साल पहले जिस घर में शादी की खुशियां आई थीं, वहां अब मातम पसरा है।
हादसे में घायल मनोज कुमार (45) पुत्र जगत राम निवासी बोडलधार को देर रात नेरचौक मेडिकल कॉलेज से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। इसी गांव के सुरेंद्र कुमार (42) पुत्र पोलू राम का उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे में घायल पंकज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। निहरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
बॉक्स
जयदेवी के दो गांवों में एक साथ जलीं दो चिताएं
जयदेवी पंचायत के प्रधान खेमराज ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले विजय कुमार और पुनीत कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खगराओ और बोडलधार में एक ही समय पर किया गया। दोनों युवकों की एक साथ अंतिम विदाई से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।