फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बागवानी के रूप में विकसित होगा प्रदेश : सांसद

बागवानी के रूप में विकसित होगा प्रदेश : सांसद

Tue, 19 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बागवानी के रूप में विकसित होगा प्रदेश : सांसद
मंडी। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आग्रह पर केंद्र सरकार ने 4378 करोड़ के तीन बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। केंद्र सरकार ने बागवानी क्षेत्र के लिए 1892 करोड़, पर्यटन क्षेत्र के लिए 1688 करोड़ और वाटर सप्लाई के लिए 798 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
विज्ञापन

सांसद ने सदर विधानसभा क्षेत्र के भरगांव (कोटली) में सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रत्न ठाकुर को केंद्र सरकार के चार साल में किए विकासात्मक कार्यों की डाटा बुक सौंपी। वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार से जो 3 बड़ी परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत हुई हैं, उससे हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी। ऊपरी हिमाचल के इलाकों में जहां सेब, नाशपाती, खुमानी को बढ़ावा मिलेगा वहीं, निचले हिमाचल में लीची, आम, जापानी फल, कीवी, संतरा, किन्नू और अन्य फलदार पौधे अच्छी किस्म के बागवानों को उपलब्ध करवाकर हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार के बेहतरीन कार्य को देखते हुए यह परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। केंद्र सरकार ने चार साल के दौरान जो कार्य किया है उसका रिपोर्ट कार्ड आम जनता के सामने रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपर्क फार समर्थन अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों आदि को साफ नीयत सही विकास बुक सौंपी जा रही है। इस अवसर पर सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, जिला उपाध्यक्ष अरुण ठाकुर, कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, भाजयुमो अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed