Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government lab equipment out of order, strike at Krsnaa Lab

Mandi News: सरकारी लैब की मशीन खराब, क्रस्ना लैब में हड़ताल, मरीजों पर दोहरी मार

Wed, 04 Nov 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Government lab equipment out of order, strike at Krsnaa Lab
सरकारी लैब में मशीन खराब, क्रस्ना लैब में हड़ताल
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में दूसरे दिन भी जांच सेवाएं ठप
निजी प्रयोगशालाओं में टेस्ट करवाने के लिए 1700 से 2200 रुपये तक खर्च करने को मजबूर मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में जांच व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल की सरकारी लैब में मशीन खराब होने से लिवर, किडनी और शुगर के टेस्ट कई दिनों से बंद हैं। वहीं, क्रस्ना लैब के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी जांच सेवाएं बहाल नहीं हो पाईं। ऐसे में उपचाराधीन मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में टेस्ट करवाने के लिए 1700 से 2200 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में भर्ती मरीजों के टेस्ट भी नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को सरकारी लैब में दोपहर 12 बजे तक केवल सीबीसी से संबंधित जांच हो पाईं। अन्य जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ा। उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी क्रस्ना लैब की सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम व अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीश चौधरी ने बताया कि इस विषय पर अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट ली जाएगी। मरीजों की बेहतरीन हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
केस स्टडी एक
अस्पताल में उपचाराधीन 71 वर्षीय मनसा देवी सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। क्रस्ना लैब में टेस्ट नहीं होने के कारण उनके तीमारदारों को निजी प्रयोगशाला में टेस्ट करवाने के लिए 1700 रुपये खर्च करने पड़े।

केस स्टडी दो
अस्पताल में तेज बुखार से पीड़ित 17 वर्षीय संजीव कुमार को टेस्ट करवाने के लिए निजी प्रयोगशाला में 2200 रुपये चुकाने पड़े। सरकारी और क्रस्ना लैब में सेवाएं बंद होने से परिवार को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ी।

बॉक्स
क्या कहते हैं मरीज व तीमारदार
क्रस्ना लैब में कई महत्वपूर्ण टेस्ट निशुल्क होते हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग से दोनों प्रयोगशालाओं में जल्द जांच सेवाएं बहाल करवाना चाहिए।
-करतार, मरीज
---
सरकारी अस्पताल और क्रस्ना लैब में जांच सेवाएं बंद होने से मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में जाना पड़ रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को हस्तक्षेप कर जल्द व्यवस्था बहाल करवानी चाहिए। -रेशमा देवी, तीमारदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed