{"_id":"6ae9d3ba884d3a3e200cd5ad","slug":"saksham-from-jogindernagar-emerged-victorious-in-the-discus-throw-while-rohan-from-kullu-won-in-the-long-jump-mandi-news-c-90-1-ssml1024-220346-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डिस्कस थ्रो में जोगिंद्रनगर के सक्षम और लंबीकूद में कुल्लू के रोहन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डिस्कस थ्रो में जोगिंद्रनगर के सक्षम और लंबीकूद में कुल्लू के रोहन ने मारी बाजी
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय वार्षिक एथलेटिक मीट में उंचीकूद लगाती खिलाड़ी। संवाद
पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में वल्लभ कॉलेज मंडी के प्रथम रहे अव्वल
मंडी के पड्डल मैदान में इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय के पड्डल मैदान में इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मंगलवार को पड्डल मैदान में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। डिस्कस थ्रो, 800 मीटर दौड़, रिले रेस, ऊंचीकूद और लंबीकूद में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
पुरुष वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में आरजीएमसी जोगिंद्रनगर के सक्षम ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के शुभम ने दूसरा, जबकि तरुण कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में वल्लभ कॉलेज मंडी के प्रथम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। कुल्लू कॉलेज के पुष्पराज दूसरे और मंडी कॉलेज के लेखराज तीसरे स्थान पर रहे।
पुरुष वर्ग की 4 गुना 100 मीटर रिले स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जोगिंद्रनगर कॉलेज की टीम दूसरे और सरकाघाट कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। एमएलएसएम सुंदरनगर की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
महिला वर्ग की 4 गुना 100 मीटर रिले में जोगिंद्रनगर कॉलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुल्लू कॉलेज की टीम दूसरे और वल्लभ कॉलेज मंडी की टीम तीसरे स्थान पर रही। ऊंचीकूद स्पर्धा में हरिपुर कॉलेज की शरदा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जोगिंद्रनगर कॉलेज की खिलाड़ी दूसरे और सुंदरनगर की भानुप्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबीकूद में कुल्लू के रोहन ने पहला, जोगिंद्रनगर के सुरजीत ने दूसरा और मंडी कॉलेज के निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मंडी कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंजू पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रहे हैं। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।