{"_id":"5ab65b3b4f1c1bc3758b73d4","slug":"61521900347-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एके 47 जैसे आधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एके 47 जैसे आधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे कमांडो
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
=मंडी। जिला पुलिस ने 15 सदस्यीय त्वरित प्रक्रिया बल का गठन किया है। यह बल एके 47 जैसे आधुनिक हथियारों से लेस रहेगा। सभी जवान चुनिंदा कमांडो हैं। इस बल को थर्ड आईआरबीएन बटालियन पंडोह में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। इस टीम में एक एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और 12 कांस्टेबल को लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने अपने स्तर पर जिले में त्वरित प्रक्रिया बल का गठन किया है जो कि सभी प्रकार की आतंकवादी घटनाओं को निष्क्रिय करने में सक्षम है। सभी जवान चुनिंदा कमांडो हैं और आधुनिक हथियारों से लेस और प्रशिक्षित हैं। बड़ी आपदा होने पर यह जवान तुरंत रेस्क्यू करेंगे। इसके अलावा कहीं पर कोई संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत टीम रवाना होगी। यह टीम जिला मुख्यालय में तैनात रहेगी। जिला पुलिस ने अपने स्तर पर यह प्रयास किया है। इससे आतंकी गतिविधियों के दौरान भी पुलिस को कार्रवाई करने में अहम सहूलियत मिलेगी। टीम को पंडोह में भविष्य में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेशभर में यह पहली त्वरित प्रक्रिया बल गठित किया गया है।