{"_id":"59f21a6a4f1c1b87698b7ab9","slug":"61509038698-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न किरदारों से मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न किरदारों से मोह लिया मन
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास निर्माण सप्ताह के दूसरे दिन वीरवार को एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न किरदारों के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों ने राधा, परी के अलावा बेटी, पंडित, तितली, चाचा नेहरू, नारद मुनि, राजकुमारी तथा झांसी की रानी का किरदार बखूबी निभाया। छोटे-छोटे बच्चों पर यह किरदार बेहद फब रहे थे।
स्कूल में पहुंचे उनके अभिभावक भी अपने बच्चों को देखकर फूले नहीं समा रहे थे। नन्हे बच्चों की शानदार ड्रेस देखकर सभी हैरान रह गए। प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बच्चों को उनकी सुंदर प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी और खूब प्रोत्साहन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य में इस प्रकार के कौशल की आवश्यकता रहती है ताकि, बच्चों की प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की संभव हो सके और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में मात्र शिक्षकों का ही योगदान नहीं रहता बल्कि बच्चों के माता-पिता भी इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चों का पूर्ण रूप से विकास होता है। उन्होंने बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में आगे भी बढ़-चढ़कर भाग लेेने के लिए कहा। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ, अभिभावक और अन्य बच्चों ने भी भाग लिया।