फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ननसा बनाएगा मंडी जिला के किसानों बागवानों को स्वावलंबी

ननसा बनाएगा मंडी जिला के किसानों बागवानों को स्वावलंबी

Mon, 21 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
ननसा बनाएगा मंडी जिला के किसानों बागवानों को स्वावलंबी
बिंदर ठाकुर गोहर (मंडी)। मंडी जिले में कृषि विभाग के 6 ब्लाकों में केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित ननसा कार्यक्रम किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने जा रहा है। इसके तहत एग्रीकल्चर, हार्टिकल्चर और एनिमल हसबेंडरी बेस फार्मिंग करने के लिए अनुदान सुविधा दी जाएगी। कृषि विभाग जिला मंडी के 6 ब्लाकों में इस कार्यक्रम को लेकर क्लस्टरों के माध्यम से किसानों और बागवानों को विभाग लाभान्वित करने जा रहा है। केंद्र सरकार के नेशनल मिशन फार सस्टेनेबल एग्रीकल्चर योजना के तहत मंडी जिला के 6 ब्लाकों में 1 करोड़ 44 लाख खर्च किए जाएंगे। सरकार का कृषि विभाग, उद्यान विभाग और पशु पालन विभाग संयुक्त रूप से इस योजना पर कार्य कर मंडी जिला के हजारों किसानों और बागवानों को सुविधा प्रदान करेंगे। कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. आरएल चौहान ने मंडी जिला के 6 ब्लाकों में ननसा कार्यक्रम चलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न ब्लाकों में अलग-अलग कंपोनेंट पर कार्य किए जाएंगे। जिनमें सामुदायिक टैंक निर्माण जिस पर 100 फीसदी अनुदान का प्रावधान है तथा चेक डैम निर्माण पर भी 100 फीसदी अनुदान दिया जाता है। डेयरी फार्मिंग और सीरियल क्राप तथा गाय भैंस पालन के लिए प्रति साढ़े 12 बीघा 40 हजार रुपये का प्रावधान है। ग्रास रूट भी किसानों को इस योजना के तहत उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना का कार्यान्वयन देख रहे डा. अनिल ने बताया कि वाटर शेड एरिया को ननसा के तहत लिया जा रहा है। जहां विभिन्न कंपोनेंट के तहत 50 फीसदी किसानों से और 50 फीसदी सरकार अनुदान देगी। मंडी जिला के गोहर, बल्ह, सिराज, गोपालपुर, धर्मपुर और सुंदरनगर ब्लॉकों में ननसा के तहत 1 करोड़ 44 लाख खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन
कृषि विभाग के कार्यालय में किसान बागवान नकल जमाबंदी और ततीमा सहित विभाग द्वारा दिए गए फार्म को भरें। जिसके बाद कृषि विभाग की ओर से बनाए गए क्लस्टर के माध्यम से किसान बागवान के व्यक्तिगत कार्य के लिए मंजूरी दी जाएगी और किसान बागवान ननसा के तहत लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed