फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   52 new polling stations proposed in Mandi

Mandi News: मंडी में 52 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित

Fri, 22 Aug 2025 03:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:43 PM IST
विज्ञापन
52 new polling stations proposed in Mandi
मंडी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में नए मतदान केंद्रों की प्रारूप सूचियों पर चर्चा हुई। बैठक में किसी भी दल के प्रतिनिधि ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। अब यह प्रारूप सूचियां मुख्य निर्वाचन आयोग को अंतिम अधिसूचना के लिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1217 मतदान केंद्र हैं। प्रस्तावित सूची के अनुसार 52 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 6 मतदान केंद्र भवनों की जर्जर स्थिति के कारण बदले जाएंगे। 5 मतदान केंद्र दूरी एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं को देखते हुए बदले जाएंगे। 3 मतदान केंद्रों में युक्तिकरण कर संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नए प्रस्तावों के बाद जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1269 हो जाएगी। इनमें से 50 केंद्र ऐसे हैं, जिन्हें मतदाताओं की संख्या 1180 से अधिक होने के कारण बनाया गया है। 2 केंद्र दूरी एवं अन्य भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रस्तावित किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र करसोग में 4, सुंदरनगर में 9, नाचन में 8, सराज में 1, द्रंग में 7, जोगिंद्रनगर में 3, धर्मपुर में 5, मंडी में 1, बल्ह में 7 और सरकाघाट में 7 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed