{"_id":"5ae9ee324f1c1b57098b7a12","slug":"51525280306-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चालू वित्त वर्ष में विकास पर खर्च होंगे 13.40 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चालू वित्त वर्ष में विकास पर खर्च होंगे 13.40 करोड़ रुपये
Updated Wed, 02 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अनुमानित 13.90 करोड़ रुपये की आय का बजट पास किया है। शहर में चालू वित्त वर्ष में विकास पर 13.40 करोड़ खर्च होंगे। वहीं पार्कों व पार्किंग निर्माण पर करीब तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपये गृहकर से आमदन का लक्ष्य भी रखा गया है। बैठक नगर परिषद के सभागार में उपाध्यक्ष दीपक सेन की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा ने 2018-19 के लिए प्रस्तावित बजट को पेश किया। नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक सेन ने बताया कि बजट प्रावधानों के अलावा जहां कहीं भी विकास कार्यों के लिए धन की आवश्यकता होगी उसे स्थानीय विधायक राकेश जंवाल के माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी। बजट में कोई नये टैक्स का प्रावधान नहीं किया गया है। इसमें शहर के हर वार्ड को विकास की राह पर ले जाने के लिए खाका तैयार किया गया है।
निर्णय
01: निर्माण में कोताही पर ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट
बजट में पिछले तीन-चार सालों से नगर परिषद के ऐसे ठेकेदारों जिन्होंने टेंडर तो ले लिए लेकिन, काम समय पर पूरा नहीं किए हैं, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की बात कही गई है। ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा और उन्होंने भविष्य में नगर परिषद में कोई ठेका न देने का भी निर्णय लिया गया
02: शहर में अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और सीवरेज सुविधा से वंचित वार्डों में जल्द सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया है। वहीं सीवरेज वाली जगहों में सीवरेज न लेने वालों पर कार्रवाई का निर्णय भी लिया गया।