{"_id":"5a676e8f4f1c1b8f268b5f41","slug":"51516727951-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी, पहाड़ी गानों की प्रस्तुति से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी, पहाड़ी गानों की प्रस्तुति से बांधा समां
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर रहे। प्रधानाचार्य जेसी आजाद ने अपने सहयोगियों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल के मुख्य द्वार पर किया। बाद में सम्मानपूर्वक उनको मंच तक ले आए। समारोह का शुभारंभ मातृ वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसका बाद स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें लोकगीत, पहाड़ी गाने, समूह नृत्य, गिद्दा और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर लघुनाटिका प्रस्तुत की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने छात्रों से कहा कि वह प्रतिस्पर्धा के युग में कठोर परिश्रम करें और अनुशासन जीवनशैली अपनाएं। बाद में मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अमित, रिप्सा, रिया, निशांत, शम्मी कुमार, अभिषेक, कामना, आंचल, शगुन, अनमोल, प्रिया, आदित्य, शालिनी, प्रियंका कुमारी, आदित्य, अनिल कुमार, अर्चना, विशेष, शिवानी, मौसम, सरस्वती, तमन्ना, शानू, अनिष्का, शिवानी, निकिता, प्रतिमा, अर्चना, प्रिया, ईशा आदि को सम्मानित किया गया। बेस्ट हाउस का पुरस्कार विवेकानंद हाउस को मिला तथा हाउस मास्टर का पुरस्कार विक्रांत कुमार को दिया गया। आल राउंड बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार लड़कों में राजेश और लड़कियों में प्रिया को दिया गया। समारोह के समापन पर प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित गणमान्य लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर विधायक के साथ मंडल महासचिव केएल राणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन