फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीवरेज दुरुस्त, समस्या से मिली निजात

सीवरेज दुरुस्त, समस्या से मिली निजात

Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज दुरुस्त, समस्या से मिली निजात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। करोड़ों के एडीबी प्रोजेक्ट से संवर रही मंडी शहर की गलियों पर बदहाल सीवरेज व्यवस्था सुधरने लगी है। जगह-जगह लीक हो रही सीवरेज लाइनों और चैंबर संवरने लगे हैं। वहीं गलियों के जीर्णोद्धार के कार्य ने भी तेजी पकड़ ली है। वर्तमान में भूतनाथ बाजार से दरमयाना मोहल्ला का जीर्णोद्धार कार्य तेज हो गया है। उधर, एडीबी के अधिकारियों का कहना है कि लीकेज की व्यवस्था दुरुस्त होने से यहां कार्य तेजी से हो रहा है।

15 सितंबर को अमर उजाला ने करोड़ों के सौंदर्यीकरण पर सीवरेज की गंदगी का दाग खबर प्रकाशित करते हुए लोगों की समस्या को उठाया था। इसके तुरंत बाद हरकत में आए नगर परिषद और विभाग ने सीवरेज दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी। गौरतलब है कि यहां निर्माण कार्य में देरी का कारण बनी हुई थी, वहीं जूतों से लगने वाली गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच रही है। इससे जहां बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है। वहीं हालात यह हो गए थे कि इस सीवरेज के लीक होने से लोगों ने अपने रास्ते भी बदल दिए थे और स्थानीय दुकानें भी प्रभावित हुई थीं। इसके कारण लोगों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। रास्ता पूरी तरह से सीवरेज की गंदगी और निर्माण कार्य के रेत से कीचड़भरा हो गया है। बजीर हाउस के समीप आम राहगीरों के साथ ही दुकानदार भी परेशान हो रहे थे। स्थानीय लोगों पवन सिंह, संजू राम, देवकी नंदन, अजय राठौर, संदीप बहल, करण हांडा, हेम चंद ठाकुर, परमदेव, बली राम और संजू राम ने कहा कि इस सीवरेज के लीक होने से लोगों का दुकानों में आना तो दूर यहां से गुजरना भी पसंद नहीं कर रहे थे। गंदगी के खुले में बहने के कारण लोगों को बीमारी के फैलने की आशंका बनी हुई थी। लीकेज सीवरेज को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed