{"_id":"5a3553274f1c1b60678c196f","slug":"51513444135-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कृत होकर चहके देवधार स्कूल के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कृत होकर चहके देवधार स्कूल के मेधावी
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवधार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। एसएमसी प्रधान तुले राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्रपाल बनियाल ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में उन्होंने स्कूल की सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इस दौरान सम्मानित किया गया। मेधावियों में प्रीति ठाकुर, प्रिया, बबल, दिया, पूजा, अनीता, चेतरी, रबीना, खेम सिंह, सत्य प्रकाश, चंद्रा देवी, गोयल नेगी, अनिका, प्रेम पाल हंसराज, सुनील कुमार, ललित ठाकुर, अमित कुमार, लेख राजए, खेम राज, महेंद्र ठाकुर, जीवन सिंह, ज्योति, वीनू देवी, डिंपल ठाकुर, लीला देवी, सुनीता ठाकुर, भारती, प्रिया देवी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीर सिंह दुग्गल, खुशाल शर्मा, पंचायत प्रधान मीने राम, बालक राम शर्मा, अनिल शर्मा, वर्षा कपूर, सोनिया आदि मौजूद रहे।