फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करसोग में शीघ्र खोला जाए तकनीकी संस्थान

करसोग में शीघ्र खोला जाए तकनीकी संस्थान

Mon, 04 Feb 2019 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
करसोग में शीघ्र खोला जाए तकनीकी संस्थान
करसोग (मंडी)। करसोग में बहुतकनीकी संस्थान खोलने के सरकार के दावे खोखले दिखाई दे रहे है। बहुतकनीकी संस्थान न खुलने से लोगों में भारी रोष है। पूर्व सरकार ने 2017 में बहुतकनीकी संस्थान करसोग वासियों को दिया था। वर्तमान में भाजपा सरकार ने इसकी अधिसूचना रद्द कर दी थी। इसके चलते करसोग में काफी हंगामा भी हुआ था और स्थानीय जनता ने सड़कों पर उतरकर इसका भारी विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने दो बार करसोग दौरे के दौरान बहुतकनीकी संस्थान को फिर से खोलने की बात कही लेकिन अभी तक कवायद शुरू नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोगों श्याम सिंह चौहान, पूर्ण चंद कौंडल, विमल किशोर, जगदेव, भविंद्र शर्मा, पवन ठाकुर, भीमसेन, सरदार ठाकुर सहित अन्य ने कहा कि बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान के खुलने से स्थानीय गरीब परिवार के बच्चों को घर द्वार पर तकनीकी शिक्षा लेने का मौका मिलना था। युवक-युवतियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए लाखों रुपये खर्च करके दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेेेश सरकार से मांग कि है कि जल्द करसोग में बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान खोला जाए। पूर्व मंत्री मनसा राम ने बताया कि पूर्व सरकार ने 40 लाख बजट के साथ इस संस्थान को खोला था, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने इसकी अधिसूचना रद्द कर दी थी। करसोग के विधायक हीरालाल ने कहा कि पिछली सरकार ने बिना बजट के ही पॉलीटेक्निकल कॉलेज खोला था। भाजपा सरकार बहुत जल्द विधिवत रूप से बजट के साथ बहुतकनीकी संस्थान करसोग में खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed