फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   40 साल पुराने नगर नियोजन अधिनियम में किया जाए संशोधन

40 साल पुराने नगर नियोजन अधिनियम में किया जाए संशोधन

Wed, 26 Dec 2018 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
40 साल पुराने नगर नियोजन अधिनियम में किया जाए संशोधन
पेयजल कनेक्शन लेने के लिए हटाई जाए अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्त
विज्ञापन

40 साल पुराने नगर नियोजन अधिनियम में किया जाए संशोधन
पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक में मंडी की विभिन्न संस्थाओं ने उठाई मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक में मंडी की विभिन्न संस्थाओं ने प्रदेश और स्थानीय समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रदेश सरकार से इन समस्याओं पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। बैठक में चर्चा की गई कि नगर नियोजन अधिनियम करीब 40 साल पुराना है और धरातल की वास्तविकताओं के अनुरूप नहीं है।

अगर प्रदेश में निर्मित भवनों का सर्वे किया जाए तो यह तथ्य सामने आएगा कि 90 फीसदी घरों में इस अधिनियम का पालन नहीं हुआ है। यह अधिनियम प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रख कर नहीं बनाया गया है। इसलिए इसमें संशोधन कर आम जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाए और प्रदेश के अनाधिकृत भवनों की समस्या का समाधान किया जाए। बैठक में हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र के बगैर बिजली कनेक्शन देने की अधिसूचना का स्वागत किया गया और सरकार से मांग की गई कि इसे लागू करने के लिए राज्य बिजली बोर्ड को शीघ्र आदेश जारी किए जाएं। बिजली कनेक्शन की तर्ज पर पानी के कनेक्शन लेने के लिए भी अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्त को हटाया जाए। नगर नियोजन के प्रावधानों के मुताबिक नदी, नालों से 25 मीटर की दूरी तक कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। प्रदेश के बहुत से शहर नदी और नालों के तट पर बसे हुए हैं। बैठक में सरकार से मांग की गई कि 25 मीटर की दूरी के बजाय उचित ऊंचाई का प्रावधान करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाए। बैठक में चर्चा की गई कि मंडी में हाउस टैक्स की दरें रिहायशी भवनों के लिए बहुत अधिक निर्धारित की गई हैं। बैठक में मांग की गई कि शिमला की तरह मंडी में भी गृहकर में कमी की जाए। इसके अलावा पानी के बिलों के साथ 50 प्रतिशत सीवरेज चार्ज रखे गए हैं। उन्हें हटाया जाए और इन दरों में प्रतिवर्ष की जाने वाली 10 प्रतिशत वृद्धि की जगह इसे 5 प्रतिशत की दर के साथ तीन वर्षों में बढ़ाया जाए। फाउंडेशन के आह्वान पर आयोजित इस बैठक में मकान नियमितीकरण संघर्ष समिति और शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्थानीय वासियों ने भाग लिया। फाउंडेशन के सचिव और मीडिया प्रभारी समीर कश्यप ने बताया कि बैठक में फाउंडेशन के वरिष्ठ उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, संघर्ष समिति के संयोजक उत्तम चंद सैनी, राजपूत सभा के इंद्र सिंह और ब्राह्मण सभा के राज्य अध्यक्ष गुण प्रकाश सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed