फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोन में आग से घर का कमरा राख

जोन में आग से घर का कमरा राख

Fri, 19 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
जोन में आग से घर का कमरा राख
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पीपली के जोन गांव में एक घर में अचानक आग लगने से कमरा जल गया। इसमें रखा सारा सामान भी जल गया है। आग से करीब तीन लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रभावित सुरेंद्र ने बताया कि घर में उस वक्त आग लगी जब पूरा परिवार घास की कटाई के लिए खेतों में व्यस्त था। आग लगने से कमरे में रखा फ्रिज, डबल बेड, सोने की दो अंगुठियां, चेन और टीवी सहित सारा सामान जल गया है। गनीमत रही कि अग्निकांड के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अचानक कमरे में लगी आग को ग्रामीणों की सहायता से काबू पाया गया। आग फैलती तो और अधिक नुकसान हो सकता था। पंचायत प्रधान नेक राम ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed