फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब प्रशासन ने हेलीपोर्ट केे निर्माण में लाई तेजी

अब प्रशासन ने हेलीपोर्ट केे निर्माण में लाई तेजी

Tue, 09 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अब प्रशासन ने हेलीपोर्ट केे निर्माण में लाई तेजी
मंडी। जिला प्रशासन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हेलीपोर्ट का मुद्दा गूंजा। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि कांगणीधार में हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हेलीपोर्ट के लिए स्थल समतल करने के उपरांत अब अगले चरण में इसे पक्का किया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को तय समयावधि में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में उच्च मापदंड तथा गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। हेलीपोर्ट तक जाने वाली सड़क की मरम्मत इत्यादि का कार्य भी लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, उपमंडलाधिकारी मदन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

..
पुनर्वासन के लिए भूमि चयन होगा
औट में बचत समिति की दुकानें फोरलेन की जद में आने के बाद इनके पुनर्वासन के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि इसके लिए उपमंडलाधिकारी नागरिक सदर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। भूमि चयन के लिए अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

..
सुंदरनगर से मंडी तक भरे जा रहे गड्ढे
सुंदरनगर से मंडी तथा पंडोह की ओर उच्च मार्ग पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य जारी है और इसमें तेजी लाने के निर्देश भी निर्माण कंपनियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
यह मुददे भी चर्चा में
बैठक में रघुनाथ का पधर में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का कार्य, अनाज मंडी, गोसदन व गो अभयारण्य के लिए भूमि चयन, रेहड़ी-फड़ी, सामुदायिक मैदान खलयार, स्लाटर हाउस व शहर में पार्किंग से जुड़ी विभिन्न मदों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जिला पुस्तकालय के समीप सड़क की ओर की गई लकड़ी की नक्काशी के संरक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed