{"_id":"5bb10666867a557ed5718419","slug":"41538328166-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले में निजी बस ऑपरेटर भी मशीन से काटेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले में निजी बस ऑपरेटर भी मशीन से काटेंगे टिकट
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। दि मंडी निजी बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक में किराया बढ़ोतरी के बाद मंडी जिले की सभी निजी बसों में 15 दिनों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से टिकट काटने की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। निजी बसों में मनमाना किराया वसूली पर रोक लगाने के लिए एक फ्लाइंग स्कवायड गठित करने का भी फैसला लिया गया। टीम रोजाना निजी बसों की चेकिंग करेगी। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव भूपेंद्र रावत ने की।
विज्ञापन
भूपेंद्र रावत ने कहा कि निजी बस ऑपरेटर सरकार की ओर से तय किए गए बस किराए के आधार पर ही सभी सवारियों की टिकट बनाएंगे। अगर कोई निजी बस ऑपरेटर कम या निर्धारित किराए से ज्यादा बस किराया वसूलता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ यूनियन के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया। बैठक में महेंद्र पाल शर्मा, जसवंत सिंह, विशाल गुलेरिया, धनश्याम ठाकुर, हेत राम वालिया, नरेश राघवा, कर्म सिंह, सुदर्शन, खजाना सिंह राणा समेत मंडी और सुंदरनगर लाइन के निजी बस ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरकार को जाएगी रिपोर्ट
बैठक में डे बिल और वाउचर बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं निरीक्षण जत्था समय समय पर औचक निरीक्षण के दौरान जांच करेगा। इसकी रिपोर्ट निगम के अधिकारियों और सरकार को समय-समय पर मुहैया होगी। वक्ताओं ने कहा कि अब निजी बसों में भी पे बिल सिस्टम से ही भुगतान होगा।
विज्ञापन