फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कांगो का गहरा स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

कांगो का गहरा स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 16 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
कांगो का गहरा स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम
टिहरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के राजकीय उच्च पाठशाला कांगो का गहरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किा गया। इस दौरान सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक बसंत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के मुख्याध्यापक सुकेश सिंह नेगी ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों और उपस्थित लोगों को स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम और सरस्वती वंदना के गुणगान से की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति दी। इनमें कार्तिक, मानसी ठाकुर, मोहित वर्मा, शिवांग ठाकुर, सुमित्र राठौर, आदित्या चौहान, पायल, कार्तिक, मानसी अंजलि, मुस्कान, पल्लवी, एकता, नीरज, निशा, पायल, अनिश, एकता, अंजलि, अनामिका , सुनैन्ना, प्रिया, मानवी, पल्लवी व सुनीता ने कार्यक्रम के दौरान एक के बाद एक रंगारंग प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों और अध्यापकों का मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने अनेक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया और शैक्षणिक क्षेत्र में दसवीं कक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर प्राची और इशा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपप्रधान ग्राम पंचायत ग्रयोह विपिन कुमार, पूर्व एसएमसी प्रधान बलबीर गुलेरिया, कहर सिंह, नेक राम, समाज सेवी धर्म सिंह और पंज्कू राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed