{"_id":"5a1d6cd34f1c1ba7668b6e44","slug":"41511877843-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के चुंगल में फंस रहा धर्मपुर का युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के चुंगल में फंस रहा धर्मपुर का युवा
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
smoking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसती जा रही है। धर्मपुर बाजार में युवाओं ने ऐसे स्थान चिहिन्त किए हैं, जहां यह युवा टोलियों में बैठकर सरेआम नशा करते हर दिन देखे जा सकते हैं। लेकिन अभी तक कोई भी इनके ऊपर नकेल नहीं कस पा रहा है। युवाओं के माता-पिता भी अपने बच्चों को नशे की लत से दूर नहीं कर पा रहे हैं। एसडीएम कार्यालय के ठीक नीचे युवा टोलियों में एकत्र होकर खूब धुआं उड़ाते हैं। यहां से गुजरने वाले लोग इससे परेशान होते हैं लेकिन इनके ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
एसडीएम धर्मपुर मुकेश रेस्पवाल ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में यह बात अभी आई है कि युवा उनके कार्यालय के नीचे खेल मैदान की तरफ बैठते हैं तो इसके बारे में उचित कदम उठाया जाएगा।
डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने कहा कि पुलिस इस बारे में युवाओं के साथ मिलकर उन्हें नशे से दूर रहने का आग्रह करेगी और उन्होंने बच्चों के मां बाप से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को इस बारे में समझाएं तथा अगर बच्चों में कोई परिवर्तन व्यवहार पर नजर आता है तो इसमें नजर रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बारे में स्कूलों और कॉलेजों में भी युवाओं को जागरूक करने का अभियान भी चलाएगी।