फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पानी की नियमित सप्लाई न होने पर भड़के ग्रामीण

पानी की नियमित सप्लाई न होने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 17 Nov 2017 05:42 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
पानी की नियमित सप्लाई न होने पर भड़के ग्रामीण
किसानसभा के साथ एक्सईएन कार्यालय का घेराव
विज्ञापन

पानी की नियमित सप्लाई न होने पर भड़के ग्रामीणों ने घेरा दफ्तर
डरवाड़ और छत्रेणा गांवों में पानी की नियमित सप्लाई न होने से परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)।
धर्मपुर के तहत डरवाड़ और छत्रेणा गांवों में पानी की नियमित सप्लाई की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां के ग्रामीणों ने एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने यह घेराव धर्मपुर किसानसभा के अध्यक्ष रणताज राणा और सीटू के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया। उन्होंने कहा कि डरवाड़ पेयजल स्कीम के तहत आने वाली तीन हजार की आबादी को 15 दिनों में एक बार भी पानी नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह विभाग की लापरवाही है। इसके चलते हर दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्कीम के लिए विभाग ने पांच साल पहले बड़ी क्षमता का पंप खरीदा था, लेकिन बिजली का ट्रांसफार्मर कम क्षमता का होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं किया गया और जब उन्होंने इस बारे में विभाग को पत्र लिखा तो बड़ी जद्दोजहद के बाद इस वर्ष फरवरी माह में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन 9 महीने बीतने के बाद भी विभाग ने अभी अधिक क्षमता वाला पैनल बोर्ड नहीं लगाया है। जिस कारण नया पंप अभी तक चालू नहीं किया गया है। इसके चलते पानी की पंपिंग कम होती है और लोगों को पिछले एक साल से एक दो बार ही पानी मिल रहा है। इस धरने में किसान सभा के अध्यक्ष रणताज राणा, अनंत राम, मेहर सिंह, कृष्ण देव, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, विपिन सकलानी, भूप सिंह, राकेश कुमार, रत्न शर्मा, देवराज, मनोहर लाल, सूरत सकलानी, रोशन लाल, शिवराम सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।


बार-बार शिकायत करने पर भी नहीं होती कार्रवाई
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बार-बार एक्सईएन आईपीएच सरकाघाट से शिकायत करने के बाद भी इस परेशानी का हल नहीं हो पा रहा है। जिस कारण आज मजबूर होकर उनके कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा है। वे इस लापरवाही के लिए उच्च अधिकारियों को भी शिकायत करेंगे। उन्होंने डरवाड़ के लिए लाबो का रिहड़ा से पानी छोड़ने की मांग की है, जो लाइन कांढापतन टिहरा स्कीम के तहत डाली गई है। उधर, धरने के बाद एक्सईएन ने जेई को मौके पर भेजकर और मंगलवार को स्वयं मौके पर आकर समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed