{"_id":"6904b3a5443aaa41920a5837","slug":"39-beneficiaries-received-approval-letters-for-new-houses-in-nerchowk-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174698-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरचौक में 39 लाभार्थियों को मिले नए घरों के स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरचौक में 39 लाभार्थियों को मिले नए घरों के स्वीकृति पत्र
Sat, 01 Nov 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 01 Nov 2025 06:32 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना 2.0 की सौगात, चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 39 पात्र परिवारों को नए घरों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नर्मदा अभिलाषी ने की। कार्यक्रम में लाभार्थियों को औपचारिक रूप से दस्तावेज प्रदान किए गए।
इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बड़ी राहत है और इससे आमजन को अपने पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है। नगर परिषद के ईओ हितेश कुमार ने बताया कि 39 लाभार्थियों को लगभग एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। हर लाभार्थी को 2.5 लाख रुपये की सहायता चार किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त 70 हजार नींव बनने पर, दूसरी किस्त 60 हजार छत तक निर्माण पूरा होने पर और तीसरी और चौथी किस्त 60-60 हजार संपूर्ण निर्माण पूरा होने पर प्रदान की जाएगी।
ईओ ने लाभार्थियों से अपील की कि वे निर्माण कार्य शुरू कर एक वर्ष के भीतर पूरा करें। उन्होंने यह भी बताया कि पात्र परिवार यूनिफाइड वेब पोर्टल के माध्यम से योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। कार्यक्रम में लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी भी दी गई और उन्हें अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे बिजली बिल शून्य किया जा सके।