फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   35 'Bank Sakhis' will provide banking services at people's doorsteps.

Mandi News: घर द्वार पर बैंक सुविधा देंगी 35 बैंक सखियां

Sun, 27 Sep 2026 07:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
35 'Bank Sakhis' will provide banking services at people's doorsteps.
हमीरपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए बार-बार शाखाओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। छह विकासखंडों में 35 बैंक सखियां ग्रामीणों को घर-द्वार पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद करेंगी। डीआरडीए और एलआईसी के माध्यम से चयनित महिलाओं का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब एक सप्ताह के भीतर ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में सेवाएं शुरू करेंगी।
विज्ञापन

बैंक सखियां ग्रामीणों को बैंक खाते खुलवाने, बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने और लेनदेन से जुड़े कार्यों में सहायता करेंगी। साथ ही डिजिटल बैंकिंग और उपलब्ध वित्तीय सेवाओं की जानकारी भी देंगी। इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को बैंक शाखा तक जाने की परेशानी कम होगी। कई गांवों में बैंक शाखाएं दूर होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। बैंक सखियां स्थानीय स्तर पर बैंक और ग्रामीणों के बीच संपर्क कड़ी के रूप में काम करेंगी। इससे ग्रामीणों का समय और आने-जाने का खर्च बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डीआरडीए और एलआईसी के माध्यम से आयोजित कार्यशालाओं में छह विकासखंडों की चयनित महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब ये बैंक सखियां अपने-अपने क्षेत्रों में सेवाएं शुरू करेंगी। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी, डीआरडीए हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed