{"_id":"5bc8c7abbdec2269c2364fbd","slug":"31539884971-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर जिला महिला कांग्रेस ने बनाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर जिला महिला कांग्रेस ने बनाई टीम
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुंदरनगर जिला महिला कांग्रेस की टीम घोषित कर दी है। जिला महिला कांग्रेस सुंदरनगर की अध्यक्ष माला मेहता ने 30 सदस्यों की टीम घोषित की है। जिलाध्यक्ष माला मेहता ने बताया कि कार्यकारिणी में सुंदरनगर से सुनीता शर्मा व रजनी देवी, करसोग से सीमा शर्मा, नाचन से भारती देवी, सरकाघाट से रिंकू चंदेल, नाचन से दमयंती ठाकुर को जिला सुंदरनगर महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरकाघाट से उमा देवी, नाचन से कृष्णा देवी, धर्मपुर से सपना ठाकुर, सुंदरनगर से पार्वती शर्मा, मीना शर्मा व दिनेश शर्मा, सरकाघाट से कमला देवी व सीमा देवी को महासचिव तथा धर्मपुर से निशा देवी, करसोग भीमा देवी, सुंदरनगर से सुमन धीमान, नाचन से यशोदा देवी व सरस्वती देवी और सरकाघाट से रेणु देवी को सचिव बनाया गया है। नाचन की सावित्री देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माला मेहता ने बताया कि इसके अलावा सुंदरनगर जिला महिला कांग्रेस में सुंदरनगर से निर्मला और उर्मिला, करसोग से दया देवी, राजू देवी, सत्या देवी व बली देवी, धर्मपुर से सीमा देवी व चच्योट के स्यांज से कांता चंदेल, सुंदरनगर की पदमा देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
000
विज्ञापन
000