फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सावन में लग गई आग गाने पर नाचे दर्शक

सावन में लग गई आग गाने पर नाचे दर्शक

Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सावन में लग गई आग गाने पर नाचे दर्शक
गोहर। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम कपिल शर्मा के नाम रही। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि बीडीओ गोहर निशांत शर्मा ने शिरकत की। मेला कमेटी की प्रधान कमला शर्मा ने मंच पर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। दूसरी संध्या का आगाज मशहूर शहनाई वादक सूरजमणि की शहनाई की मंगल ध्वनि से हुआ। इसके बाद महेंद्र म्यूजिकल ग्रुप करसोग के कलाकार महेंद्र ने पहाड़ी नाटियों से संध्या को चमकाया। महेंद्र के बाद चिंता ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप बालीचौकी की कलाकार चिंता ने पहाड़ी और फिल्मी गीतों से युवाओं को जमकर नचाया। चिंता के बाद मनजीत म्यूजिकल ग्रुप बैजनाथ के कलाकार मनजीत ने पंजाबी और हिमाचली गीतों समेत फिल्मी गानों की झड़ी लगाई। सुंदरनगर के श्रवण ने बालीवुड के गीतों और पहाड़ी नगमों की बरसात कर समा बांध दिया। असीम शर्मा ने हिमाचली लोक गीतों और फिल्मी गीतों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। असीम के बाद मंच पर जंजैहली के बीएस भारद्वाज ने अपने गीतों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। स्टार नाइट कपिल शर्मा ने मंच पर आते ही गणपति वंदना से अपने कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कपिल ने तू माने या न माने दिलदारा, नित खैर मंगा सोहनेया मैं तेरी, सुनो ना संगे मरमर समेत अनेक हिंदी गानों की झड़ी लगाई। उन्होंने पुराने गीतों में जन्म-जन्म का साथ है, ये चांद सा रोशन चेहरा और तुम्हे दिलगी भूल जानी पड़ेगी गीतों से खूब तालियां बटोरीं। नाटियों का आगाज कपिल ने रोइयो बे रातड़ी काटी नयारीए शेला लगा दे कम्बल, रोहड़ू जाना मेरी आमिए, चल रामपुर चल मेरी सजनी, म्हारे देशा रा दिल पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। पंजाबी गीतों की शुरुआत सावन में लग गई आग और साडे नाल रहोगे ते ऐश करोगे समेत नॉन स्टॉप पंजाबी गीतों से दूसरी संध्या में खूब धमाल मचाया। मौसम सुहावना होने से ख्योड़ मेला पूरे यौवन पर है। तीसरी संध्या में इंडियन आइडल फेम गीता भारद्वाज धूम मचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed