फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जरल गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान राख

जरल गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान राख

Thu, 26 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
जरल गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान राख
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। जुगाहन पंचायत में वीरवार तड़के आग की घटना में दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। जबकि, परिवार बाल-बाल बचा है। इस घटना से प्रभावित परिवार बीपीएल से संबंधित है। प्रारंभिक तौर पर करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। वहीं, परिवार के पास आग की इस घटना के बाद पहनने के लिए कपड़ों की एक जोड़ी तक नहीं बची है। प्रशासन ने फौरी तौर पर 10 हजार की सहायता राशि और तिरपाल प्रभावित परिवार को दे दी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जुगाहण के जरल गांव में तड़के लगी आग में हरि सिंह पुत्र हीनु राम का दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। सुबह के समय शौच के लिए निकले पड़ोसी ने जब घर की ऊपरी मंजिल में आग भड़की देखी तो शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग भी जग गए और घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने घर के मालिक हरि सिंह को उठाया और घर से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान धर्मा देवी और उपप्रधान श्याम लाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान बीएसएल परियोजना के दवानल विभाग को भी आग की इस घटना के बारे में सूचना दी गई। जिसके कुछ ही देर में फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया गया दो मंजिला मकान सामान सहित जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


शार्ट सर्किट बताया जा रहा कारण
पंचायत के उपप्रधान श्याम लाल ने बताया हरि सिंह बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। इस आग की घटना में उसका सारा घरेलू सामान राख हो गया। उन्होंने बताया आग की यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई बताई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायता राशि प्रदान की
उपमंडलाधिकारी (ना.) राहुल चौहान ने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि और तिरपाल प्रदान कर दी गई है। वहीं हलका पटवारी से आग के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की गई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed