फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम के गृहक्षेत्र थुनाग और छतरी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव

सीएम के गृहक्षेत्र थुनाग और छतरी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव

Wed, 04 Apr 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
सीएम के गृहक्षेत्र थुनाग और छतरी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव
जंजैहली (मंडी)। मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र सिराज में प्रशासन ने ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। भविष्य में पर्यटन की संभावनाओं के अलावा वर्तमान में ट्रैफिक संबंधित लोगों की परेशानियों और शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने थुनाग और छतरी में पार्किंग और नो पार्किंग जोन घोषित कर दिए हैं। जबकि, पार्किंग जोन में वाहनों की संख्या भी तय की है। हालांकि, उपमंडल में वाहनों की संख्या के आगे पार्किंग ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। बुधवार को जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह बदलाव जारी किए हैं। थुनाग में बड़ा बदलाव करते हुए मंडी से आने वाली बसों का ठहराव भीम सिंह भवन के आगे तथा जंजैहली की ओर से आने वाली बस का ठहराव वेजिटेबल वेंडर के आगे घोषित किया गया है। जबकि अधिसूचना के अनुसार पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार थुनाग से मुख्य चौक तथा मार्केट यार्ड से मुख्य चौक तक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। जबकि छतरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उपतहसील कार्यालय के सामने बस स्टॉप घोषित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार देव खोड़ा से सार्वजनिक शौचालय तक पार्किंग स्थलों को छोड़कर नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। डीसी ने पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारूप अधिसूचना के अनुसार इस संदर्भ में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई आपत्ति हो तो वह एक माह के भीतर जिला दंडाधिकारी मंडी के कार्यालय में अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं ।
विज्ञापन


थुनाग में यह रहेगी व्यवस्था
अधिसूचना के अनुसार थुनाग मार्केट क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के समीप तीन, ग्रामीण बैंक से कंचन फुटवीयर तक 6, तारा चंद शॉप के सामने 3, अमर भोजनालय के सामने वैली साइड को 9, अमर भोजनालय के सामने हिल साइड को 2, अमर भोजनालय से मार्केट यार्ड तक 5, शीला होम के समीप 4, डाकघर के सामने 4, राज्य सहकारी बैंक से टैक्सी स्टैंड तक 25 तथा राज्य सहकारी बैंक से तांदी रोड तक 10 छोटे निजी वाहन पार्क किए जा सकते हैं। ग्रामीण बैंक में 20 तथा बीके मोबाइल शाप के सामने 10 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। जबकि पुल के अंतिम भाग से देवदार के बड़े वृक्ष तक 15 टैक्सी, मैक्सी कैब पार्क की जा सकती हैं। अधिसूचना के अनुसार बड़े देवदार वृक्ष के सामने 6 तथा रेन शेल्टर के समीप 10 पिकअप पार्क की जा सकती हैं। जबकि डाकघर के दूसरी तरफ तथा बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप 3-3 बड़े माल वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

छतरी में यह होगी व्यवस्था
अधिसूचना के अनुसार देव खोडा मंदिर के आगे महज तीन वाहन ही पार्क होंगे। जबकि वर्षाशालिका के समीप 8, नैना स्टील के सामने 4, पंजाबी स्वीट के सामने 10, महादेव हार्डवेयर स्टोर के सामने तीन, सीडी बैंक के सामने 12 तथा हैंडपंप के आगे 13 निजी छोटे मोटर वाहन पार्क किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्रीन हिल्स सेंटर के सामने 10 दोपहिया वाहन, कुमारू शॉप के समीप तथा अजीत राणा शॉप के सामने 3 वाहन और 3 टैक्सी, सार्वजनिक शौचालय के समीप 10 तथा जंजैहली रोड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास 3 पिकअप वाहन पार्क किए जा सकते हैं। मगरू महादेव संपर्क मार्ग के समीप 3 तथा पुल के दूसरी तरफ एक बड़ा मालवाहक वाहन पार्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहाटा से विक्टोरिया पुल भी नो पार्किंग जोन
मंडी। चौहटा से विक्टोरिया पुल भी नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। यहां बेतरतीब वाहनों से अकसर जाम की स्थिति रहती है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मंडी शहर के चौहाटा बाजार से विक्टोरिया पुल तक नो पार्किंग जोन घोषित किया है। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed