{"_id":"5a3554074f1c1bc5758b96aa","slug":"31513444359-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर से दी जाएगी हर राउंड की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर से दी जाएगी हर राउंड की जानकारी
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहर (मंडी)। नाचन विस क्षेत्र की पहली मर्तबा हो रही गोहर के बासा कॉलेज भवन में मतगणना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बताया कि कॉलेज के आर्ट ब्लॉक में विस चुनाव 2017 की मतगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना भवन से 100 मीटर दायरे में किसी भी वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा। दोनों पार्टियों समेत आजाद प्रत्याशी के काउंटिंग एजेंट के पास बना दिए गए हैं और मतगणना कक्ष में इनके बैठने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना भवन की धरातल मंजिल में मीडिया कक्ष स्थापित किया गया है, जहां मतगणना के हर राउंड की रिपोर्ट मीडिया कक्ष में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर राउंड के बाद लाउड स्पीकर के माध्यम से मतगणना कक्ष के बाहर के लोगों को सूचना दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन भी मान्य नहीं होगा। सिराज विस क्षेत्र में भी पहली बार विस चुनावों की मतगणना की जा रही है। इससे पूर्व सिराज विस क्षेत्र की मतगणना एसडीएम कार्यालय गोहर में की जाती रही है। लेकिन इस बार जंजैहली में एसडीएम कार्यालय खुलने से निर्वाचन कार्यालय नाचन सुंदरनगर से गोहर स्थापित किया गया और गोहर स्थित सिराज विस क्षेत्र का निर्वाचन कार्यालय जंजैहली में एसडीएम कार्यालय खुलने के बाद जंजैहली स्थापित किया गया है। सिराज विस क्षेत्र के चुनावों की मतगणना लंबाथाच कॉलेज भवन में की जाएगी। जहां जंजैहली प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम जंजैहली अश्विनी कुमार ने बताया कि जंजैहली में पहली बार हो रही विस चुनावों की मतगणना को लेकर पुख्ता प्रबंध कर दिए गए हैं।